Municipal Network
Learn more ↗
न

नैहाटी

Government administration · India · 0 followers

Overview

नैहाटी भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना ज़िले में कोलकता से 48 किमी उत्तर दिशा में स्थित एक नगरपालिका क्षेत्र है। यह भारतीय रेल के बैरकपुर उपमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। नैहाटी नगरपालिका भारत की सबसे पुरानी पालिकाओं में से एक है और इसकी स्थापना १८६९ में हुई थी। भारत के राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के लेखक बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय तथा प्रसिद्ध क्वाण्टम रसायनविद डॉ. देबाशीष मुखर्जी की जन्मस्थली है। यह चावल, पटसन, तिलहन आदि स्थानीय उपजों का व्यावसायिक केंद्र है। कागज तथा रंगों के निर्माण के उद्योग यहाँ विकसित थे पर फिलहाल रंग बनाने वाली कंपनी काफी अर्से से बंद पड़ी है। विशाल कोलकत्ता के अत्यंत समीप होने के कारण यहाँ भी व्यवसाय और उद्योग में उत्तरोत्तर उन्नति की संभावनाएँ हैं।

Interested in working with us in the future?

Follow to see new jobs and posts in your feed.

No news yet.